हमारे बारे में
Agroclic किसानों और डीलरों के लिए कृषि-रसायन बाज़ार है। यहाँ लाइसेंसधारी विक्रेताओं के कीटनाशक, फफूंदनाशी, खरपतवारनाशी और पौध वृद्धि नियामक एक ही जगह मिलते हैं।
हम क्या करते हैं
हर उत्पाद के साथ उसका सक्रिय तत्व (टेक्निकल) और CIB&RC की सूची के अनुसार पंजीकृत फसलें व कीट/रोग दिखाते हैं, ताकि सही दवा चुनना आसान हो।
एक ही उत्पाद के कई विक्रेताओं के दाम साथ-साथ दिखते हैं, जिससे आप तुलना करके ख़रीद सकें।
बेचने की अनुमति केवल उन विक्रेताओं को मिलती है जिनके कीटनाशक लाइसेंस और GST के दस्तावेज़ हमारी टीम ने जाँचे हैं।
हमारा वादा
सही दवा, सही दाम, घर तक। हर दवा का उपयोग उसके लेबल पर लिखी मात्रा और निर्देशों के अनुसार ही करें।