हमारी सेवाएँ
Agroclic पर किसान और डीलर दवा खोज, दाम की तुलना और ऑर्डर एक ही जगह कर सकते हैं, और विक्रेता अपने उत्पाद बेच सकते हैं।
उत्पाद खोज
ब्रांड, सक्रिय तत्व, फसल, कीट/रोग, कंपनी या श्रेणी से खोजें। कीट या रोग की समस्या लिखने पर उसके लिए CIB&RC से स्वीकृत सक्रिय तत्व दिखते हैं।
दाम की तुलना
एक ही पैक के सभी विक्रेताओं के दाम साथ दिखते हैं। किसानों और सत्यापित डीलरों के लिए दाम अलग हो सकते हैं।
लाइसेंसधारी विक्रेता
हर विक्रेता के कीटनाशक लाइसेंस और GST दस्तावेज़ जाँचने के बाद ही उसे बेचने की अनुमति मिलती है।
घर तक डिलीवरी
जिन पिनकोड पर सेवा शुरू है, वहाँ ऑर्डर घर तक पहुँचाया जाता है। अपने ऑर्डर की स्थिति "मेरे ऑर्डर" में देखें।
ऑनलाइन भुगतान और GST बिल
भुगतान सुरक्षित पेमेंट गेटवे से होता है। हर ऑर्डर का GST बिल विक्रेता के नाम से मिलता है।
मौसम और छिड़काव सलाह
होम पेज पर आपके इलाक़े का मौसम और उसके अनुसार छिड़काव की सामान्य सलाह दिखती है।
विक्रेताओं के लिए
लाइसेंसधारी विक्रेता पंजीकरण करके अपने उत्पाद, दाम, स्टॉक और सेवा वाले पिनकोड जोड़ सकते हैं। हर बिक्री पर तय कमीशन प्रीपेड वॉलेट से कटता है।